लोकतंत्र को बचाने के लिए देश में कांग्रेस की सरकार जरूरी
आजमगढ़ : लालगंज (सु) सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने शुक्रवार को फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से रोड शो निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक नदीम जावेद भी मौजूद रहे।
शुक्रवार की शाम चार बजे शाहगंज रोड से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर द्वारा रोड शो निकाला गया। रोड शो में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नदी जावेद ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार देश में जरूरी हो गई है। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। भाजपा को कांग्रेस की पराजित कर सकती है। यह चुनाव देश की अखंडता का चुनाव है। यह लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी के रोड शो में कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे। यह जहां से भी गुजरा लोगों ने इसका स्वागत किया। रोड शो जब सरायमीर बाजार में पहुंचा तो नगर अध्यक्ष इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, जिला महासचिव शाहिद शादाब शाहिद, आबिद, अनिल सोनकर, निसार अहमद, अल्ताफ एहकीमुद्दीन, उमर शेख आदि उपस्थित थे।


No comments