लालगंज की आकांक्षा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : लालगंज शिक्षा क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा सिंह पुत्री संजय सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। आकांक्षा सिंह पुत्री संजय सिंह विकासखंड लालगंज के उपेन्दा गांव की निवासी है। पिता संजय सिंह तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत हैं। आकांक्षा हाई स्कूल परीक्षा में 74% अंक प्राप्त किया था। इंटरमीडिएट परीक्षा में 92.8% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार दुबे बहन अनुभवी सिंह, मम्मी सरिता सिंह एवं पापा संजय सिंह को दी आकांक्षा ने कहा कि स्कूल टाइम पर हम घर पर 6 घंटे एवं छुट्टी के दिन 16 घंटे अध्ययन किया करते. थेI आकांक्षा ने कहा कि पहले तो हम बीएससी करेंगे इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी करेंगे और निश्चित सफलता हासिल करेंगे बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं और हम भी करके दिखाएंगे।


No comments