बाइक के पोल से टकराने से किशोर की मौत
आज़मगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट गांव के रविवार को बाइक पोल से टकराने से 13 वर्षीय किशोर घायल हो गया। उपचार के दौरान रविवार की रात शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बलिया जनपद के नगरा थानांतर्गत सुक्तापाली निवासी डा. नरसिंह सिंह लाटघाट बाजार में होम्योपैथिक की क्लीनिक चलाते हैं। रविवार की सुबह उनका 13 वर्षीय पुत्र विभूति नारायण सिंह बाइक चलाना सीख रहा था। जैसे ही क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग एवं परिवार के लोग उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृत किशोर अपने-मां-बाप का इकलौता पुत्र था।


No comments