Breaking Reports

तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : वांछित/वारंटी व सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध असलहों के बरामदगी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी  शीतला प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे सोमवार को थानाध्यक्ष महराजगंज विकासचन्द्र पाण्डेय मय हमराही फोर्स के लोक सभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत क्षेत्र में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि दौरान चेकिंग थाना क्षेत्र में स्थित महेशपुर मोड़ से एक नफर अभियुक्त राजीव विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामदरश विश्वकर्मा निवासी गोरखपुर थाना महराजगंज को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 77/19 धारा 3/25 A.ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को समक्ष मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया।


No comments