Breaking Reports

झंडा विवाद के बाद फिनिहिनी पहुंचे भाजपा प्रत्याशी निरहुआ, कहा कि 'केहू क नटई दबावे के ह त सही बटन दबावा'



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के फिनिहिनी ग्रामसभा में हुए झंडा विवाद के बाद सोमवार लगभग 11:00 बजे भाजपा पदाधिकारियों के साथ सदर लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान दिनेश लाल ने भोजपुरी अंदाज में कहा कि निरहुआ के बहुत हल्के में लेत हवे, निरहुआ फिल्म में केहू के गुंडई चलही ना देहल, मोदी जी हम के यहां क चौकीदार बनाके भेजले हव, त का केहूं क गुंडई चले देई, तोहन लोग चिंता मत करा। यही खातिर हम यहां आईल हई। बाबा साहब एक व्यवस्था बनाके गयल हवे, केहू क नटई दबावे के ह त सही बटन दबावा। यहां तक छोड़ा पूरा प्रदेश में केहू माई क लाल ना ह। यहा तोहन लोग के कुछ कह देई कि उसे डराया मत निरहुआ तोहरे साथे हवे। 1947 से हमार देश आजाद हो गयल त आजाद हवा अगर केहू पैसा के दम पर कट्टा के दम पर तोहरे ऊपर राज करें अब ना हो पाई। मोदी जी का मिशन चला है 'वायरल कर दो जोरों से, पहले लड़े हैं गोरों से, अब लड़ना है चोरों से' यह कह कर निरहुआ ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
  इस अवसर पर भाजपा नेत्री मंजू सरोज ने बताया कि इस घटना की मैं घोर निंदा करती हूं। इस तरह का विवाद लोकतंत्र का गला घोटने के बराबर है। हम लोग आप लोगों के साथ हैं। विपक्षी पार्टी घबरा गई है। विपक्षी अपना आपा खो कर अनाप-शनाप  कार्य कर रहे हैं। वोट देना आपका अधिकार है वह कोई छीन नहीं सकता। हम सभी लोग इसलिए यहां पर आए हैं कि कोई आपको आंख दिखाना सके आप लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है। सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करती हूं।
    इसी क्रम में सहयोगी कार्यकर्ता अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि  प्रदेश के सबसे बड़े नचनिहां अखिलेश यादव हैं। कोई आप लोगों के बीच से निकल कर एक पहचान बनाता है। उसको नचनिहां कहना एक कलाकार का अपमान है। आजमगढ़ की धरती बलिदानों की धरती है। इस धरती पर गुंडे मवालिओं का आना वर्जित है। किसी के माई के लाल में दम हो तो अवनीश खुली चुनौती देता है। अगर मां ने दूध पिलाया है तो हमारे ऊपर हमला करके देखें क्या किसी को किसी पार्टी का समर्थन देना गुनाह है। किसी पार्टी का झंडा लगाना गुनाह है। संविधान में सबको बोलने का बात करने का अधिकार है।
 इस अवसर पर सरोज रामेश्वर, सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, रेखा देवी, अशोक यादव, संतोष सैनी, उर्मिला चौहान, राम पलट चौहान, अजय सिंह व प्रशांत सिंह आदि समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।


No comments