एक क्विंटल नजायज गाँजा व कार के साथ तस्कर गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद-आजमगढ़ में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नरेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर देवानन्द मय हमराही फोर्स वरिष्ठ उ0नि0 त्रिलोकीनाथ पाण्डेय , उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा व हे0का0 अवधेश कुमार सिंह के द्वारा सोफीपुर नहर पुलिया चौराहे पर वाहनों की सघन चेंकिग की जा रही थी। तभी एसओजी टीम के प्रभारी विपिन कुमार सिंह के द्वारा आरटी सेट ने अवगत कराया गया कि उ0नि0 विरेन्द्र मिश्रा व एसओजी टीम के कर्मचारीगण के साथ संदिग्ध वाहन जो संदिग्ध अवैध वस्तु लेकर निजामाबाद से तहबरपुर की ओर जा रही है उसका हम लोग पीछा किये है और आप लोग भी वाहनों की सघन चेंकिग करें। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मय उक्त पुलिस फोर्स के संदिग्ध वाहनों की चेंकिग कर रहे थे कि सफेद रंग की वैगन आर गाड़ी रजि0नं0 DL-3-CR-3045 के पीछे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को एसओजी टीम के प्रभारी मय हमराही की मदद से समय करीब 05.15 बजे सुबह सोफीपुर नहर पुलिया चौराहे पर पकड़ लिया उक्त वैगन आर गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठा 42 वर्षीय व्यक्ति हरिश्चचन्द्र यादव उर्फ हरीश पुत्र प्रहलाद यादव निवासी देवदत्त पट्टी थाना निजामाबाद को 12 पैकेटो व 2 बोरियों में रखे कुल 1 कुण्टल 1 किलोग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया। परन्तु उक्त वाहन का चालक सूर्यभान गौतम पुत्र दधिवल निवासी ग्राम बनकट (बसही) थाना अहरौला मौके का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तहबरपुर में मु0अ0सं0 – 66/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को जेल रवाना किया जा रहा है।


No comments