Breaking Reports

ईवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत मतदान हेतु समस्त एआरओ, तहसीलदार तथा खण्ड विकास अधिकारियों को ईवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। 
इस अवसर पर समस्त एआरओ, तहसीलदार तथा खण्ड विकास अधिकारियों को सीयू, बीयू तथा वीवीपैट को एक साथ जोड़ने तथा माॅक पोल की प्रक्रिया, ईवीएम मशीन के रख-रखाव आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। 


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त एआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में सामान्य तथा तकनीकी जानकारी ईवीएम के इंजीनियर के बराबर होनी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण पूरे मनोयोग के साथ करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। इस अवसर पर एआरओ, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ईवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में हैण्ड्सऑन करके प्रशिक्षण लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चन्द श्रीवास्तव, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सहित समस्त एआरओ, तहसीलदार तथा खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments