Breaking Reports

अवैध निर्माणों के सूचीबद्ध करने एवं उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु 4 सदस्यीय कमेटी का गठन होगा



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : आयुक्त मण्डल आजमगढ़ जगत राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास प्राधिकरण की 14वीं बोर्ड के एजेण्डा के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर मा0 बोर्ड द्वारा विगत 13वीं बैठक के निर्णयों की पुष्टि की गयी। एडीए के वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट (आय-व्यय) प्रस्तुत किया गया। मा0 बोर्ड द्वारा शमन शुल्क पिछले वर्ष रू0 40.00 लाख के सापेक्ष रू0 75.00 लाख किये जाने एवं लेबर सेस में रू0 125.00 लाख की जगह रू0 130.00 लाख करने के साथ कुल प्राप्तियां रू0 907.30 लाख को बढ़ाकर रू0 927.30 लाख प्रस्तावित आय का अनुमोदन किया गया तथा व्यय रू0 787.40 लाख किये जाने का प्रस्ताव पास किया गया। 
उक्त के अतिरिक्त मा0 बोर्ड द्वारा विगत 03 वर्षों में वनीकरण में अवैध निर्माणों के सूचीबद्ध करने एवं उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में 04 सदस्यीय कमेटी का गठन जिसमें सचिव एडीए, उप जिलाधिकारी सदर व सहयुक्त नियोजक, आजमगढ़ होंगे एवं अवैध निर्माणों को सूचीबद्ध करने एवं की गयी कार्यवाही को आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। आगामी बोर्ड बैठक में एडीए के निर्माण एवं विकास कार्याें का विवरण प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। 


मण्डलायुक्त/अध्यक्ष जगत राज द्वारा महायोजना में प्राप्त आपत्तियों को सूचीबद्ध कर शासकीय कमेटी का गठन करते हुये जनसुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। मा0 बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्क मैनुअल-2019 को अंगीकृत किया गया। 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत भवनों के आन्तरिक/बाह्य विकास कार्यों को अवस्थापना निधि से कराये जाने का निर्णय लिया गया। जनपद को आने वाले मुख्य मार्गों पर स्वागत प्रवेश द्वारा लगाये जाने हेतु लगभग रू0 35.00 का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डी0एस0 उपाध्याय, अपर निदेशक कोषागार विजय कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम एम0सी0 श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियन्ता लो0नि0वि0 आर0के0 सोनवानी, सहयुक्त नियोजन सुधीर कश्यप एवं मनोनीत सदस्य शादाब अहमद उपस्थित रहे। अन्त में बाबू सिंह सचिव, एडीए द्वारा बैठक समाप्ति पर मा0 मण्डलायुक्त/अध्यक्ष  एडीए एवं सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। 


No comments