Breaking Reports

युवक को चाकू मारकर किया घायल



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के लठवां ग्राम सभा में आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर  घायल किया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 मिली जानकारी के अनुसार तरवा थाना क्षेत्र के लठवां गांव में पोखरे के समीप बृहस्पतिवार शाम लगभग 6:00 बजे शाम 25 वर्षीय श्याम नारायण यादव उर्फ नन्हे पुत्र रामकृत यादव धान के बीज में पानी की सिंचाई करने के लिए जा रहा था। वही दूसरे के खेत में मूंग बोयी गई थी। श्याम नारायण मूंग के खेत में होकर अपने खेत गया। इसी बात को लेकर मूंग खेत के मालिक से कहासुनी होने लगी। इसी बीच में विपक्षी के कई लोग इकट्ठा होकर मारना पीटना शुरू कर दिया और श्याम नारायण के शरीर पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। जिसके बाद श्याम नारायण द्वारा रासेपुर चौकी पर सूचना दी गई। घायल श्याम नारायण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।


No comments