टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, दो की मौत
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में बुधवार सुबह अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद निवासी 37 वर्षीय राकेश पुत्र ध्रुव अपनी कार से सुल्लतानपुर जा रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास सुबह साढ़े छह बजे उनकी कार का अगला टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर से रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान उनकी मोबाइल से हुई। मृतक 33 वर्षीय रमेश यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी भरौली सरायमीर, 26 वर्षीय राजीव यादव निवासी भुड़की देवगांव का है। वहीं 27 वर्षीय संजय यादव निवासी भुड़की देवगांव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
राजीव व संजय एक ही बाइक पर सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जा रहे थे। किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं, घायल कार चालक का स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


No comments