Breaking Reports

बदमाशों ने असलहे के बल बैंक मित्र से की छिनैती



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बैंक मित्र से बदमाशों ने 29,500 छीना। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 
   मिली जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर के बिशुनपुर मद्धुपुर निवासी बैंक मित्र शिवशंकर पाठक बुधवार की दोपहर अहरौला यूबीआई से 29,500 रुपए निकालकर बाइक से अपनी चचेरी बहन के साथ घर जा रहे थे। जैसे ही असीलाई रोड के पास पहुंचे कि कांटावाली बाग के पास पहले से ही खड़े एक बाइक पर तीन बदमाश शिवशंकर को रोक लिए। इतने में दो बदमाश असलहा के बल पर भयभीत कर असलहे से डिग्गी तोड़कर उसमें रखा बैग निकाल लिए। जैसे ही दो बदमाश बाइक पर बैठकर भागने लगे और तीसरा बैठने की कोशिश किया तो उसके असलहे से फायर हो गया। जिससे बाइक पर बैठे बदमाश को गोली लग गई और वह गिर गया। दो साथी बदमाशों ने आनन-फानन में गिरता हुआ खून के साथ पकड़ी से नहर रोड पकड़ कर अतरौलिया की तरफ फरार हो गए। इधर गोली चलने और छिनैती से भयभीत शिवशंकर पाठक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच की तथा जहां पर बदमाशों का खून गिरा था। उसी रास्ते पर बदमाशों की खोज शुरू कर दी।


No comments