Breaking Reports

दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल न करने वाले डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : जिला महिला अस्पताल में एक दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल न करने पर हंगामा होने के बाद डॉ. असलम के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग के एडी नन्दलाल यादव को सौंपी गयी है।
  निजामाबाद थाने के एक गांव की 18 वर्षीया युवती के साथ 26 मई की रात में बलात्कार होने पर पुलिस ने दो दिन बाद मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर रात लगभग साढ़े आठ बजे पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भेजा था। अस्पताल में पहुंचते ही मेडिकल करने के नाम पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर भड़क गए। उन्होंने मेडिकल करने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिसकर्मी और डाक्टर के बीच तीखी झड़प हुई। इधर परिजनों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान डाक्टर असलम से झड़प होने का वीडियो भी वायरल कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर रात लगभग 10 बजे सीएमएस के निर्देश पर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कर भेज दिया गया। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता अग्रवाल ने बताया कि रेप पीड़िता के मेडिकल को लेकर डॉ. असलम के खिलाफ जांच स्वास्थ्य विभाग के एडी को दी गयी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कर्रवाई की जाएगी।


No comments