शादी में जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मार कर हत्या करने के बाद शव को फेंका गया। शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर तमंचा और दो जिंदा कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 27 वर्षीय धर्मेंद्र यादव उर्फ गोलू पुत्र रामनरेश यादव बुधवार की शाम को गांव में ही शादी में जाने के लिए निकला था। इस बीच रात में ही उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई और शव को घर से लगभग एक किमी. दूर रोवांपार गांव के गांधी इंटर कालेज के पीछे फेंक दिया गया। गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे ग्रामीणों ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ के बीच शिनाख्त करने की कोशिश की, मगर पहचान न होने पर शव को थाने पर लेकर पहुंची। शाम लगभग पांच परिजनों ने थाने पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। लगभग साढ़े चार बजे डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। खोती कुतिया घटना स्थल पर मड़रा कर रह गई। देर शाम को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात पर तहरीर दी।
मेंहनाजपुर थानाध्यक्ष राजेश यादव ने जानकारी दी कि युवक के सीने में एक गोली लगी है। घटनास्थल से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है।


No comments