विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, बीआरडी ने विभाग को चेताया
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : विद्युत विभाग की लापरवाही जनता के लिये दुर्घटना में तब्दील हो उससे पहले भारत रक्षा दल ने बिजली विभाग को चेताया।
पूरे शहर में अंडरग्राउंड केबिल का तार लगाया गया और जगह जगह डीपी बॉक्स लगाये गये जिससे घरों को बिजली आपूर्ति की जा सके। लेकिन डीपी बॉक्स की हालत बेहद दयनीय हो गई है बहुत से डीपी बॉक्स के ढक्कन ही गायब है और कुछ तो उलट कर जमीन चाट रहे हैं।
खुले बॉक्स में अगर कोई बच्चा या व्यक्ति का हाथ अंजाने में टच हो जाये बड़ी दुर्घटना हो सकती है और सामने बरसात आने वाला उससे भी बड़ी घटना घटने की संभावना बनी हुई है। इन्ही सब बातों को मद्दे नजर रखते हुए भारत रक्षा दल परिवार का एक प्रतिनिधि मंडल विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर अपनी बात को रखा और ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया।
बातों को सुनने के बाद इस गम्भीर समस्या जल्द जल्द निवारण के लिये अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेशित किया कि जल्दी से नगर क्षेत्र का सर्वे कर के उसे तत्काल ठीक किया जाये और उन्होंने भारत रक्षा दल को आश्वाशन दिया कि शीघ्र ही इस काम को पूरा कर लिया जायेगा।




No comments