Breaking Reports

सोशल मीडिया पर ईवीएम से संबंधित गलत एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि उमेश गौतम नामक फेसबूक आईडी के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के परिणाम के पूर्व ही EVM में गड़बड़ी किये जाने के सम्बन्ध में भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही हैं। इस सूचना की जाँच साईबर सेल द्वारा किये जाने पर पाया गया कि उमेश गौतम पुत्र राम असरे राम निवासी आखापुर थाना कन्धरापुर द्वारा अपने फेसबुक आईडी से  ईवीएम में कई जगह पकड़े जाने व गड़बड़ी किये जाने की भ्रामक मिथ्या सूचना प्रसारित की गयी है। जिससे विभिन्न राजनीतिक दलों व जनसमुदाय का सौहार्द्र व शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना उत्पन्न हो गयी थी। सोमवार को उपरोक्त अफवाह के थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 85/19 धारा 153/171 छ /505 भादवि पंजीकृत किया गया। 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उपरोक्त अफवाह फैलाने वाले अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर अंशुमान यदुवंशी मय हमराह द्वारा उमेश गौतम पुत्र राम असरे राम को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्या0 किया गया। 


No comments