Breaking Reports

अपनी सीट बचाने के चक्कर में परिवार की सीट हार गए - निरहुआ



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : लोकसभा चुनाव 2019 में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भाजपा के टिकट से आजमगढ़ की सदर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से था। इस चुनाव में निरहुआ को हार का सामना करना पड़ा। अखिलेश ने निरहुआ को करीब ढाई लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हराया था। 23 मई को जारी हुए चुनावी नतीजे के बाद निरहुआ ने कहा कि मैं जिस उद्देश्य के लिए चुनाव लड़ा था वो पूरा हो गया, हारे तो वो लोग हैं जिन्होंने पीएम मोदी को रोकने के लिए गठबंधन बनाया था।
 निरहुआ ने कहा कि उन्होंने मुझे हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। यहां तक की बदांयू से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र, फिरोजाबाद से अक्षय आदि ने भी जनपद में प्रचार में किया। लेकिन वो दोनों खुद अपनी ही सीट हार गए। यहां तक कि अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी चुनाव हार गईं। निरहुआ ने आगे कहा कि अखिलेश अपनी सीट बचाने के चक्कर में परिवार की सीट हार गए। इसी को निरहुआ ने अपनी जीत बताया है। निरहुआ ने आगे कहा कि आप लोग देखना हारने के बाद भी आजमगढ़ में अखिलेश से ज्यादा सक्रिय मैं रहूंगा। उन्होंने वादा किया कि मैं लगातार आजमगढ़ का दौरा करता रहूंगा।


No comments