Breaking Reports

प्रतिशोध में की डाक्टर की हत्या, दो गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी 59 वर्षीय ओम नाथ पाण्डेय पुत्र स्व0 रामलाल पाण्डेय 20 मई को होम्योपैथिक पशु दवाखाना जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद से घर लौटते समय ग्राम भदया के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/19 धारा 302 भादवि पंजीकृत हुआ था ।                                                                                                                                         
  पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, कमलेश बहादुर के नेतृत्व में दो पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक जहानागंज मय हमराह व 02 स्वाट टीम बनाकर  घटना का तत्काल अनावरण व सम्बन्धित अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान ललई यादव पुत्र इन्द्रासन यादव ग्राम दौलताबाद (बलई सागर), विषेश्वर नाथ उर्फ सतई गौड़ पुत्र मन्नू गौड़ ग्राम पारुपुर,  अवधेश यादव पुत्र शिववचन यादव ग्राम दौलताबाद थाना जहानागंज व शैलेन्द्र उर्फ गुड्डू यादव पुत्र बुद्धू यादव ग्राम बभनौली थाना सिधारी का नाम प्रकाश में आया। 
  रविवार को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज मनोज सिंह मय हमराह व स्वाट टीम के द्वारा मुखबिर की सुचना पर अभियुक्त विषेश्वर नाथ उर्फ सतई गौड़ व अवधेश यादव को दौलताबाद सोसाइटी के पास समय करीब 6:15 बजे गिरफ्तारी किया। गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश यादव के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 109/19 धारा 3/25 ARMS ACT पंजीकृत किया गया।
   ललई यादव पुत्र इन्द्रासन यादव उपरोक्त की भैंस की पड़िया को बिजली का करंट लगा था  जिसका इलाज डाक्टर ओम नाथ पाण्डेय द्वारा किया गया था। ईलाज के दौरान पड़िया की मृत्यु हो गयी थी जिसके कारण ललई यादव व डाक्टर ओमनाथ पाण्डेय के बीच कहासुनी व धक्का मुक्की हुई थी। जिसके प्रतिशोध में ललई यादव अपने मित्र के साथ मिलकर 20मई को डाक्टर ओम नाथ पाण्डेय की ग्राम भदया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।


No comments