युवती से छेड़छाड़ व हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम देर शाम को अपनी भाभी के साथ घर से निकली थी। घर वापस लौटते समय रास्ते में गांव का ही एक युवक सत्यम कन्नौजिया युवती को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। युवती और उसकी भाभी ने विरोध किया। इस पर सत्यम ने युवती को चाकू मार दिया। बाएं हाथ और पेट में चाकू लगने से युवती घायल हो गई। मामले में शुक्रवार को युवती के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश के क्रम में थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने मु.अ.सं. 78/19 धारा 354/324 भादवि दर्ज कर आरोपी युवक सत्यम् कन्नौजिया पुत्र मुन्ना कन्नौजिया निवासी ग्राम अजगरा मशर्की (नैनीजोर) को आज शनिवार की सुबह 07.50 बजे खरैलिया ढाला से गिरफ्तार कर लिया।
No comments