Breaking Reports

रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्री परेशान



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बोंगरिया से आजमगढ़ जाने वाली आजमगढ़ डिपो की बसों का संचालन बंद होने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान है। बस न चलने से क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश व्यक्त है।
 तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया से  जनपद मुख्यालय जाने के लिए सुबह रोडवेज की दो बसें चलाई जा रही थी। जिसमें से आजमगढ़ डिपो की बस बोगरिया से 6:00 बजे सुबह तथा दूसरी बस अंबेडकर डिपो सुबह 8:00 बजे से संचालित की जा रही थी। यह दोनों बस बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजमगढ़ जाने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा साधन नहीं है।


No comments