Breaking Reports

वाराणसी से आ रहे युवक की मौत



प्रदीप मौर्य रिपोर्ट 
आजमगढ़ : वाराणसी से आ रहा एक व्यक्ति जैसे ही बस से बस स्टैण्ड के पास उतरा, अचानक वह जमीन पर गिर गया। वहाँ पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें धूप से उठाकर छाँव में लाया और मुँह पर पानी का छीटा मारा तब तक देर हो गयी थी। युवक का नाम अच्छेलाल उर्फ राजू (45) है। वह जिले के अजमतगढ़ का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने 108 नम्बर फोन किया लेकिन एम्बुलेंस नही आई तो लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुँची। युवक का भाई भी सिपाही है। युवक के परिवार को जानकारी दे दी गयी है। युवक के पास आधार कार्ड, मोबाइल और पर्स में कुछ पैसे थें।


No comments