भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म कर राजतंत्र लाना चाहती है -धर्मेन्द्र यादव
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : रविवार को शहर के सर्फुद्दीनपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में विश्वकर्मा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बदायूं के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस बार महागठबंधन का रास्ता साफ है। यह गठबंधन भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया कर देगा। कहा कि आज भाजपा के नेताओं की ही नहीं, प्रधानमंत्री तक की लाइन-लेंथ बिगड़ गई है। क्या बोल रहे हैं क्या कर रहे हैं, वह खुद कनफ्यूज हो रहे हैं। इतनी बिगड़ी है कि वह हमारे गठबंधन को सांप-छंछूदर का गठबंधन बोल रहे हैं।
सपा सांसद ने कहा कि वाराणसी से तेजबहादुर का पर्चा खारिज होने के मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया। कहा कि संविधान के हक को भी छीन लिया गया। भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और राजतंत्र को लाना चाहते हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि भाजपा ने लोगों को बस धोखा दिया है। आज खतरा उनके सत्ता से नहीं है। बल्कि खतरा उनके विचारधारा से है जिन्हें न हमारे भारत के संविधान पर विश्वास है और ना ही लोकतंत्र पर। कहा कि आज देश सामान्य स्थिति में नहीं है। नोटबंदी हो या जीएसटी सभी से आम तबका परेशान है। गरीबी, बेरोजगारी व लाचारी यह सब ईश्वर, अल्ला-ताला की देन नहीं है, उस सत्ता की देन है जिसको हर पांच वर्ष के बाद देश की जनता चुनती है। वर्तमान सरकार जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है। जबकि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में जिले में बहुतायत कार्य किए हैं।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसे भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया। आपसी भेदभाव छोड़कर विश्वकर्मा समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।


No comments