ताबड़तोड़ फायरिंग में दो घायल, हालत गंभीर
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : सोमवार सुबह मिठाई के दुकान में काम करने वाले दो लोगों को तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके घायल कर दिया।
अहरौला के चांदनी चौक स्थित नगेंद्र मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर सोमवार सुबह 7:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने की ताबड़तोड़ पिस्टल से फायरिंग की। गोली लगने से दुकान पर भट्ठी जला रहे दो कामगार घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 50 वर्षीय नंदू सोनी पुत्र जिया लाल निवासी बंदीपुर, अंबेडकरनगर और 18 वर्षीय आकाश मौर्य पुत्र बृजलाल निवासी सिपाह, अहरौला को गोली लगी है। बदमाश गोली मारने के बाद अतरौलिया की ओर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments