राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आज़मगढ़ बना चैंपियन, जिले के नाम 20 स्वर्ण पदक
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : एस आर इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की देखरेख में पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2019 में पूरे प्रदेश की 18 जनपदों के 275 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें आज़मगढ़ ने मऊ, वाराणसी व लखनऊ को पछाड़कर 20 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरआल विजेता घोषित हुई।
पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उ०प्र० के प्रदेश महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पेंचक सिलाट खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष जसपाल सिंह के देखरेख में यह चैंपियनशिप आयोजित हुई थी, इस चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन उर्फ गोपाल जी टण्डन ने व एस आर ग्रुप के चेयरमेन पवन सिंह चौहान ,उ प्र ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव आनंद पाण्डेय ,सुधीर शर्मा न किया था। पूरे चैंपियनशिप में आज़मगढ़ का दबदबा कायम रहा आज़मगढ़ के खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक जीतने वालो में ज्ञानेन्द्र चौहान, दिनेश चौहान, अभिषेक यादव, सूरज यादव, अर्चिशा त्रिपाठी, श्रेया सिंह, आलोक यादव, अमन श्रीवास्तव, अर्चित पांडेय, आनंद सिंह, अमृत राज यादव, सात्विक यादव, अनुराग कुमार, आर्यवीर सिंह, दिव्यांश यादव, विशांत सिंह, गुलशन भारद्वाज, दीपक चौबे, हर्षित अग्रवाल, शुभांकर पांडेय शामिल रहें।
रजत पदक विजेताओं में संदीप भारद्वाज, दिव्यांशु यादव, ज्ञानदीप कुमार व सुधीर गुप्ता शामिल रहें।
वहीं सुधीर प्रजापति ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया।
प्रदेश महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन उत्तर प्रदेश की टीम से नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए हुए है,तथा चैंपियनशिप में सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा डॉ गार्गी तिवारी के द्वारा ट्रैक सूट प्रदान किया गया। खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी मुख्य अतिथि भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय के द्वारा प्रदान किया गया।
चैंपियनशिप में आज़मगढ़ के टीम के साथ नेशनल रेफरी ज्ञानेन्द्र चौहान, दिनेश चौहान के साथ टीम मैनेजर शिवम तिवारी उपस्थित रहें।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पेंचक सिलाट खेल संघ के चेयरमैन डॉ सीके त्यागी, गौरव अग्रवाल, अध्यक्ष सहजानन्द राय, उपाध्यक्ष नितिन गौड़, पारितोष राय, संदीप सिंह सोनू, विद्याधर श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव राजीव प्रताप सिंह गप्पू, विकास सिंह, शुभम पांडेय, शुभम तिवारी, मनोज प्रजापति, विनय प्रजापति ने खुशी जाहिर की व खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




No comments