Breaking Reports

जमीन किसी और की रजिस्ट्री किसी और ने किया



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर ग्राम सभा में स्थित जमीन किसी और की रजिस्ट्री किसी और ने कर दिया। जमीन मालिक को फर्जी रजिस्ट्री का पता जब चला तो उच्च अधिकारियों से लिखित सूचना देकर गुहार  लगाई।इसी क्रम में मेहनगर तहसील  मे आज संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला अधिकारी को लिखित सूचना देकर गुहार लगाई। और कार्यवाही की मांग किया।
   मिली जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन ग्राम सभा निवासी विजय बहादुर सिंह पुत्र केदारनाथ सिंह की जमीन मेंहनगर तहसील क्षेत्र में मेहनगर थाना के नरसिंहपुर ग्राम सभा में स्थित है। किसी ने विजय बहादुर सिंह बनकर फर्जी आधार कार्ड और फर्जी दस्तखत कर दिनांक 29 मार्च को मऊ जिला के  तहसील मोहम्मदाबाद गोहाना क्षेत्र के गुललीगढ़ निवासी शांति देवी पति दशरथ यादव को फर्जी रजिस्ट्री कर दिया।
23 मई 2019 को मेंहनगर तहसील से एक चपरासी विजय बहादुर सिंह के घर पहुंचकर लिखित कागज द्वारा सूचित किया। तभी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मैंने कोई रजिस्ट्री नहीं किया है यह कैसा कागज है। उसके तुरंत बाद विजय बहादुर सिंह ने मेहनगर तहसील पर  जाकर नायब तहसीलदार को लिखित सूचना देकर गुहार लगाई। बता दें कि सूचना से पहले ही खारिज दाखिल के लिए आदेश हो चुका था । विजय बहादुर सिंह ने बताया कि  इस तरह का कार्य  बिना अधिकारियों की मिलीभगत के से नहीं हो सकता है।
 इसी क्रम में आजमगढ़ एडीएम वित्त को लिखित सूचना दिया। आज दिन मंगलवार को मेहनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी को लिखित सूचना देकर गुहार लगाई।
इस रजिस्ट्री में जमीन क्रेता शांति देवी पत्नी दशरथ यादव ग्राम  गुल्लीगढ जिला, मऊ  लेखक रामचंद्र यादव व गवाह आजमगढ़  सदर तहसील निवासी बरहतीर सुरेंद्र यादव पुत्र रामधनी यादव व दूसरे गवाह आजमगढ़ जिला सगड़ी तहसील क्षेत्र के संतोष कुमार गौड़ पुत्र सीता निवासी मंडनपुर सहितआदि दोषी लोगों पर कार्यवाही की मांग किया।
वहीं जिला अधिकारी द्वारा जांच करके कार्रवाही करने का आदेश दिया।


No comments