Breaking Reports

आजमगढ़ मंडल के 23 खिलाड़ी नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिये भोपाल रवाना



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : भोपाल में 21-23 जून को आयोजित सब-जूनियर  नेशनल पेंचल सिलाट चैंपियनशिप-2019 में प्रतिभाग करने हेतु उत्तर प्रदेश टीम में आजमगढ़ मंडल के 23 राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन किया गया हैं। जो कि आज आजमगढ़ से गोरखपुर के लिए रवाना हुए, जहा से ट्रेन से भोपाल पहुंचेगे।
पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव बताया कि उत्तर प्रदेश की तरफ से 44 सदस्ययीय टीम नेशनल पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर  रही हैं जिसमें अरुण यादव (भार वर्ग 26-28) ,सौरभ यादव(भार वर्ग 29-30),शिवम यादव,(भार वर्ग 38-40) आर्यवीर सिंह (भार वर्ग 34-36)अभिषेक यादव (भार वर्ग48-50),आनंद सिंह,(भार वर्ग 52-54)इप्शिता सिंह,(भार वर्ग 26-28)अनुराग कुमार(भार वर्ग 39-42) अर्चित पांडेय,(भार वर्ग 36-39)आकृति यादव, (भार वर्ग48-50)  ,हर्षित अग्रवाल,(भार वर्ग 54-57) दिवांशु यादव, (भार वर्ग 69-75) अनमोल यादव,(भार वर्ग 51-54) आकांक्षा मद्धेशिया (भार वर्ग 51-54)  अर्चिशा त्रिपाठी, (भार वर्ग 42-45) ज्ञानेन्द्र चौहान, संदीप भारद्वाज, अभिषेक यादव, विशांत सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रायल के लिये प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम के साथ ज्ञानेन्द्र चौहान, शिवम तिवारी, दिनेश चौहान, पी एन शुक्ल, रामजीत ऋषि विनय विश्कर्मा, उपस्थित रहेंगे। पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ के उपाध्यक्ष पारितोष राय, दिनेश राय ग्राम प्रधान,
समर प्रताप सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव सहित दर्जनों खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बस स्टैंड से रवाना किया।


No comments