राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही, वर्षों पहले हुए बैनामे में विक्रेता का खतौनी में आज भी नाम नही
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : मेंहनगर तहसील के तरवां थाना कम्हरिया ग्राम निवासी प्रभावती देवी पति स्वर्गीय उजपाती द्वारा 29-11- 2002 में 170 कड़ी व 39-3 2007 में 170 कड़ी का बैनामा आराजी नंबर 32, 34 तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा निवासी रामबली, चंद्रबली, सूर्य बली, चंद्रदेव, कृष्ण मुरारी, पंचदेव, लछिराम, रघु लाल, इंद्रावती व धीरेंद्र द्वारा जमीन का विक्रय कर दिया गया और जमीन क्रेता प्रभावती देवी का खारिज दाखिल भी हो गया लेकिन खतौनी से आज तक विक्रेताओं का नाम विभागीय लापरवाही के कारण नहीं निकल आया गया। क्रेता प्रभावती देवी और उनके पुत्र इंद्र विन कनौजिया मेहनगर तहसील में जाकर लिखित शिकायत देकर सारे दस्तावेजों के साथ एसडीएम मेंहनगर को कई बार लिखित पत्र देकर गुहार लगाई लेकिन इसका असर आज तक नहीं पढ़ सका क्रेता प्रभाती के पुत्र इंद्र दिन कनौजिया ने बताया कि हम तहसील का कई वर्षों से चक्कर काट रहे हैं। इस तहसील में बिना पैसे के कोई भी कार्य नहीं होता है पैसा देने के बावजूद भी खतौनी की नकल मौजूद नहीं है यह कह कर मुझ को भगा दिया। लेखपाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह कंप्यूटर का फाल्ट है।


No comments