Breaking Reports

शातिर असलहा तस्कर 8 असलहा व 12 कारतूस के साथ गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, आजमगढ़ मनोज तिवारी द्वारा चलाये जा रहे फरार/शातिर तस्करों के विरूद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज आजमगढ़ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मेहनगर कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराही एवं एण्टी एक्सटार्शन टीम रेन्ज आजमगढ़ प्रभारी अश्वनी पाण्डेय मय हमराही पुलिस बल के लगाया गया था उक्त के क्रम शुक्रवार को समय 5:50 बजे पिलखुवा पुलिया मेंहनगर के पास से एण्टी एक्सटार्शन टीम एवं प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर द्वारा पूर्वांचल का शातिर लूटेरा/असलहा तस्कर को उसके एक साथी सहित गिरफ्तार कर कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर कन्ट्रीमेट (मेड इन य़ूएसए), दो जिन्दा कारतूस, 07 तमंचा .315 बोर, 10 जिन्दा कारतूस, एक तमंचा .12 बोर, चोरी की एक हीरो होण्डा सूपर स्पलेन्डर लाल रंग की मोटरसाईकिल फर्जी नम्बर यूपी-50 एन 4649 (वाराणसी रेलवे स्टेशन से चोरी, कीमत लगभग 70हजार रू0), 3 मोबाईल (विभिन्न कम्पनी, कीमत- 25 हजार रूपये।) बरामद किया है। जिसके विरूद्ध पूर्वांचल के विभिन्ज जनपदों में पुर्व से 26 अभियोग लूट, चोरी, हत्या एवं रंगदारी के दर्ज है। 
   गिरफ्तार असलहा तस्कर सुनील कुमार उर्फ सिपाही पुत्र नन्द लाल राम निवासी ग्राम बघावदेयीपुर थाना बहेरियाबाद, सुकालू राम पुत्र स्व कल्पनाथ राम निवासी मालाखुर्द थाना बहेरियाबाद, जनपद- गाजीपुर तथा 
फरार असलहा तस्करों में कृष्ण बहादुर सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बीबीपुर थाना-तरवां, आजमगढ़, एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात है।


No comments