Breaking Reports

खातों से रूपये उड़ाने वाले दो साईबर अपराधी उपकरण सहित गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कम्महरिया गांव निवासी निर्मल विश्वकर्मा पुत्र झुरी विश्वकर्मा स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दी कि यूनियन बैंक खरियानी में उसका बचत खाता है। 30 अप्रैल को पैसा निकालने खरिहानी एटीएम पर गया था जहाँ पर एटीएम के बाहर खड़े दो व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड धोखे से लेकर मशीन के साथ छेड़छाड़ कर तीन दिन में 76 हजार रूपये हमारे बैंक खाते से निकाल लिए इस सूचना पर तरवां थाने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। जिसको गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा घटना अनावरण हेतु साईबर सेल प्रभारी व स्वाट टीम प्रभारी व थानाध्यक्ष तरवां को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तरवां सैफ हुसैन मुन्तजर मय हमराही एवं स्वाट प्रभारी विपिन सिंह मय स्वाट टीम व प्रभारी साईबर सेल मनीष सिंह को लगाया गया था उक्त के क्रम में आज शनिवार की सुबह 08:25 को तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार से दो नफर अभि0 सूरज यादव पुत्र लालजी यादव निवासी मेहरुपुर थाना तरवां, सुजीत यादव पुत्र स्व0 विजय कुमार यादव निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना-केराकत जनपद जौनपुर को एक लैपटाप, एक स्किमर डिवाइस, एक कार्ड राइटर व आठ पुराने एटीएम कार्ड सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है।   

ये दोनों अपराधी भीड़-भाड़ इलाके में जाकर ऐसे एटीएम मशीनों को चिन्हित करते थे जहाँ पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ रहती थी। फिर उसके बाद इन लोगो द्वारा ऐसे व्यक्तियों खास कर महिलाओं एवं वृद्ध को चिन्हित करते थे जो मशीन पर ठीक तरीके से कार्य नही कर पाते थे। फिर ये दोनों अपराधी उनकी मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड अपने हाथ में लेकर धोखे से क्लोनिंग मशीन का प्रयोग करके कार्ड स्वाइप कर लेते थे। उसके बाद क्लोनिंग मिनी टूल्स के माध्यम से कार्ड राईटर के जरिये एटीएम कार्ड की क्लोन कापी तैयार कर लोगो के खातों से पैसा निकाल लेते थे। इनके द्वारा जनपद में कई जगहों पर अपराध कारित किये गये थे।  


No comments