Breaking Reports

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर नीबी गांव में शनिवार दोपहर करीब 11.30 बजे कबाड़ की गोदाम में आग लग गयी। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठते देख आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। भीषण आग लगने के कारण पांच गाड़ियां बुलाई गई। लगभग ढाई घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस आगलगी में किसी के हताहत होने की कोई खब़र नही है।  सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय व डायल 100 पुलिस टीम व सिधारी थाने के एसआई रत्नेश दुबे व अयोध्या तिवारी आदि आग बुझाने में लगे थे। इस अगलगी में लगभग तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
 मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि यह कबाड़ का गोदाम अवैध रूप से चलाया जा रहा था। अगलगी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 
गाजीपुर जनपद के दोड़ाबीर गांव निवासी रमेश चौहान ने लगभग चार साल पूर्व जाफरपुर गांव निवासी मकसूद अहमद की भूमि भाड़े पर लिया था। जिसमें वह कबाड़ का गोदाम संचालित कर रहा था।


No comments