जिले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल ने किया गश्त
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : आज मंगलवार को जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ मनोज तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में शंकरजी तिराहा, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर तिराहा, शिब्ली कॉलेज आदि स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर जन सामान्य में सुरक्षा की भावना की पुष्टि करायी गयी, पैदल गश्त के दौरान रास्तो में पड़ने वाले अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाने तथा रास्ते में विभिन्न स्थानों पर गन्दगी एवं कूड़े के निस्तारण के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया एवं खुले स्थानों पर मांस बेचने वाले दुकानों को चिन्हित कर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं से वार्ता कर उन्हें महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में डायल 1090, डायल 100, एन्टी रोमियों स्क्वायड आदि व्यवस्थाओं के बारें में जानकारी देते हुए उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में उनकों आश्वस्त किया गया।



No comments