Breaking Reports

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह का किया जोरदार स्वागत



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह का जनपद में विभागीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगमन पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भंवरनाथ चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया तथा आज़मगढ़ व मऊ बाढ़ खंड व सिंचाई खंड में हो रही लापरवाही वित्तीय अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के संबंध में जांच कराने हेतु ज्ञापन दिया गया तथा उनसे उक्त दोनों विभागों की जांच हेतु अनुरोध किया ताकि विभागों में हो रही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और सरकार की मंशा के अनुरूप जीरो टारलेंस की नीति सुचारू रूप से क्रियान्वित हो सके।

   इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह मोनू, पूर्व जिला मंत्री अजय यादव, मयंक श्रीवास्तव, रितेश सिंह, विवेक राय कुशल सिंह गौतम, आदर्श श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अंकित राय, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अनुभव सिंह अन्नू, अनिवेश यादव, अभिलोक राय, करुणकान्त राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments