Breaking Reports

नवागत जिलाधिकारी ने जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की, लापरवाही न करने के दिये निर्देश



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन तथा एलओबी के अन्तर्गत शौचालय निर्माण, साफ सफाई, पालीथीन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, निराश्रित गोवंश, पेंशन, मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आईजीआरएस पोर्टल, वृक्षारोपण तथा खाद्यान्न वितरण आदि योजनाओं का विस्तार से समीक्षा किया गया। 
       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तथा एलओबी के अन्तर्गत शौचालय निर्माण को 30 जून 2019 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करायें तथा जो शौचालय बन चुके हैं, उनकी जीओ टैगिंग भी कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान/सेक्रेटरी के समूह में छोटे-छोटे बैठक भी करायें। 
    उन्होने साफ-सफाई के संबंध में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की एक साथ बैठक करायें तथा उनको सफाई के प्रति प्रोत्साहित भी करें। अपने संबंधित ब्लाकों में सफाई के लिए एक एक्शन प्लान बनाकर सफाई का कार्य कराना सुनिश्चित करें। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के अन्तर्गत उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते कहा कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल जो मनरेगा से बनने हैं, उसे प्रत्येक दशा में पूर्ण करायें तथा निराश्रित पशुओं के लिए एक भूसा बैंक मनरेगा से बनवायें।
      उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने संबंधित ब्लाकों के अन्तर्गत ग्राम प्रधान/सेक्रेटरी से जो कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते हैं, उनकी सूची प्राप्त करें तथा जो कुम्हार मिट्टी लेने के लिए इच्छुक हैं, उन्हें संबंधित दर्ज तालाबों से मिट्टी देना सुनिश्चित करें, जिससे उनका जीविकोपार्जन होगा तथा रोजगार मिलेगा, इसी के साथ ही तालाब भी गहरा होगा। 
      उन्होने पेंशन की समीक्षा में खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन से संबंधित जिन लाभार्थियों का चिन्हिकरण किया गया है, उन पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन मिल रहा है कि नही, इसकी जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी प्राप्त करें। 
     उन्होने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने संबंधित तहसील क्षेत्रों में जो स्वयं सेवी संस्थाएं स्थापित हैं, तथा जो बच्चे तथा महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं, उनकी सूची बनाकर रखें तथा अपने स्तर से उसका निरीक्षण करें, निरीक्षण के दौरान यह देखें कि उस स्वयं सेवी संस्थाओं में कितने बच्चों/महिलाओं की संख्या है तथा उस एनजीओ के आय के क्या श्रोत हैं, यह भी देखें के बच्चों/महिलाओं के खाने की क्या व्यवस्था है तथा बच्चों/महिलाओं से बात कर यह जानकारी प्राप्त करें कि कहीं किसी भी प्रकार का उत्पीड़न तो नही किया जा रहा है।  

      वृक्षारोपण की समीक्षा में उन्होने डीएफओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु माइक्रोप्लान बनाना सुनिश्चित करें तथा इस माइक्रो प्लान को जल्द से जल्द खण्ड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करायें तथा इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायें। 
      खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत डीएफओ को निर्देशित करते हुए कहा कि आधार कार्ड की फीडिंग, सीडिंग तथा वैलीडेशन सही हो। उन्होने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति का खाद्यान्न वितरण के अभाव में भूख से यदि मृत होती है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि मैनुअल खाद्यान्न वितरण किसी भी दशा में नही होनी चाहिए। आगे उन्होने कहा कि जिस परिवार में केवल वृद्ध दम्पत्ती हैं तथा वे निसक्त तथा बीमार हैं, ऐसी दशा में खाद्यान्न वितरण उनके घर तक कराना सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव के अन्दर निरीक्षण करें कि जिन व्यक्तियों को अन्त्योदय कार्ड मिला है, उन व्यक्तियों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है कि नही। 
      उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को किताब, यूनिफार्म, जूता-मोजा वितरित करने हेतु 01 जुलाई से 05 जुलाई तक एक्शन प्लान बनाकर वितरित कराना सुनिश्चित करें तथा एक्शन प्लान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि ब्लाकवार प्रधानाध्यापकों की बैठक करायें तथा उनको सर्व शिक्षा अभियान के बिन्दुओं को विस्तार से बतायें।
     इसी के साथ-साथ जिलाधिकारी ने एसपीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जो अपराधी बन्द हैं और जेल के अन्दर से ही ठेके के संचालन का कार्य कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होने खान निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध खनन नही होना चाहिए।
      उन्होने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि जो लोग अवैध शराब बनाने में संलिप्त हैं उन पर कड़ी कार्यवाही करें ।
     जिलाधिकारी द्वारा कर-करेत्तर की समीक्षा में विद्युत में कम वूसली पाये जाने पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत की वसूली बढ़ाना सुनिश्चित करें।
     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी0एस0 उपाध्याय, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्र्रशासन नरेन्द्र सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीडी कृषि डाॅ0 आरके मौर्य, समस्त उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments