नव निर्मित बाढ़ खंड के खंडीय कार्यालय का स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : मंगलवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह सिधारी स्थित गरुण होटल के बगल में नव निर्मित बाढ़ खंड के खंडीय कार्यालय का उद्घाटन किया। 1.95 करोड़ की लागत से बने भवन को राज्य मंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के चारो खंडों के कार्यालय और अन्य सुविधाओं को देखा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब सुविधा बेहतर मिल जाए तो कार्य भी अच्छा होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता बीपी सिंह, नलकूप खंड के अधीक्षण अभियंता डीपी गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके मिश्रा, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी थे।



No comments