Breaking Reports

डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, भारी संख्या में अनुपस्थित मिले चिकित्सक व कर्मचारी



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जिला/मण्डलीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय व मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। 
निरीक्षण के दौरान डाॅ0 ओम प्रकाश, डाॅ0 आरआर श्रीवास्तव, डाॅ0 एमए सिद्दीकी, डाॅ0 सुभाष सिंह, डाॅ0 वीके श्रीवास्तव, डाॅ0 शिव आरती यादव, डाॅ0 एसके विमल, डाॅ0 पूनम कुमारी, डाॅ0 आशुतोष शाह, डाॅ0 राघवेन्द्र सिंह, डाॅ0 संतोष यादव, डाॅ0 राकेश कुमार, डाॅ0 मुकेश जायसवाल, डाॅ0 बालचन्द, डाॅ0 निरंकार सिंह अनुपस्थित पाये गये। 
इसी प्रकार पोषण पुनर्वास केन्द्र में सुश्री मीना देवी कुक, सुश्री कंचन एस/एन, सुश्री वन्दना एस/एन, सुश्री रिचा एफ/डी, डाॅ0 कासिक असरार चिकित्साधिकारी, एआरटी अनुभाग से अजय कुमार, सुश्री अनीशा राय, विनोद प्रसाद, अमित यादव, दिनेश कुमार, पैरामेडिकल स्टाॅफ से शिवा मिश्रा, सुश्री मंगीता, नीलकमल, सोनब्रत गौतम, सुश्री कुसुम कुमारी, ई-हास्पिटल अनुभाग से सुश्री अंकिता राय, सुश्री प्रतिक्षा सिंह, सुश्री सुप्रिया श्रीवास्तव, रविकान्त, सूरज चैहान, सनोज कुमार, संतोष यादव, गुड्डु प्रजापति, कृष्णकान्त, कैलाश सिंह, वीर सिंह, विनीत सिंह, दिलीप कुमार, डीडी हास्पिटल पैरामेडिकल स्टाॅफ अनुभाग से ओम प्रकाश यादव, माया सिंह, एसके मालवीय, सुश्री तन्नू यादव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, नवनीत कुमार चैबे एवं एनसीडी सेल से डाॅ0 दिनेश कुमार यादव, डाॅ0 वीपी सिंह अनुपस्थित पाये गये।
  

 निरीक्षण के दौरान डाॅ0 चन्द्रहास नेत्र सर्जन, डाॅ0 मुकेश कुमार, डाॅ0 राजनाथ, डाॅ0 एके कुशवाहा, डाॅ0 संतोष गुप्ता, डाॅ0 रईस अहमद, डाॅ0 एजे अजीज, डाॅ0 एसके यादव, डाॅ0 वीसी प्रसाद अपने-अपने ओपीडी कक्ष से तथा सत्यप्रकाश सिंह व ओम प्रकाश सिंह एक्स-रे टेक्नीशियन अनुपस्थित पाये गये। इसके अतिरिक्त कृष्णा डायग्नोस्टिक से, जिसे अल्ट्रासाउण्ड का कार्य ठेका पर मिला है, के कक्ष में ताला बन्द पाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में इतनी संख्या में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्पष्ट है कि प्रमुख चिकित्साधिकारी का अधीनस्थों पर नियंत्रण शिथिल है, यह स्थिति संतोषजनक नही है। अतः इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आजमगढ़ को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अनुपस्थित पाये गये सभी चिकित्सकों/कर्मचारियों के आज की तिथि के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आजमगढ़ को निर्देशित किया जाता है कि तद्नुसार कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संबंधित चिकित्सकों/कर्मचारियों को चेतावनी निर्गत करें कि निर्धारित समय पर चिकित्सालय में उपस्थित रहें। यदि भविष्य में निरीक्षण के समय इस प्रकार की पुनरावृत्ति पायी जायेगी तो संबंधित चिकित्सक/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 

जिलाधिकारी द्वारा श्रीमती ज्योति (मरीज) से दवा उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उनके द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय में दवा उपलब्धता के बावजूद डाॅ0 राजनाथ द्वारा बाहर से दवा क्रय करायी गयी है। वार्डोें के निरीक्षण के समय जुलेखा महराजगंज, जितेन्द्र अहरौला, गजेन्द्र मौर्य खैरूद्दीनपुर, द्वारा बताया गया कि दवा बाहर से खरीदने के लिए लिखी जाती है। 
जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि इस संबंध में संबंधित चिकित्सक का स्पष्टीकरण प्राप्त कर शीघ्र अवगत करायें।


No comments