अन्तर्जनपदीय शराब माफिया 110 बोतल अंग्रेजी व 100 लीटर जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ मनोज तिवारी द्वारा प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मृत्यु के फलस्वरूप मिलावटी शराब के तस्कर/दूसरे प्रान्त से भारी मात्रा मे शराब लाकर उ0प्र0 मे सप्लाई की जाने की सूचना पर गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था । प्रो0 त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिक्षक नगर कमलेश बहादुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर कृष्ण कुमार गुप्ता उ0नि0 गिरिजेश सिंहमय हमराह व एण्टी एक्टार्शन टीम को लगाया गया। टीम को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई। गुरूवार को समय 10:50 बजे प्र0नि0 मेंहनगर मय हमराही व एण्टी एस्टार्शन टीम के द्वारा थाना क्षेत्र मेंहनगर के कटहन पुलिया के पास से 04 तस्करों को गिरफ्तार कर 110 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित बेस्टो विस्की /बाम्बे विस्की ( 3 ड्रम मिलावटी जहरीली अपमिश्रित 100ली0, कीमत करीब- 2 लाख रूपये), घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाईकिल क्रमश अपाचे रंग ब्लैक नं यूपी 61 H 7300, हीरो डिलक्स रंग काला व लाल नं0 यूपी 50 AA 8577, कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रूपये।), चार अदद मोबाईल टचस्क्रीन/की-पैड़ मय बैटरी/सिम लगी हुई (कीमत लगभग- 30 हजार रूपये बरामद कर इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। मौके से फरार दो तस्करों की तलाश टीम गठित कर की जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार उर्फ भैयालाल निषाद पुत्र रामबधाई उर्फ बैजू निवासी पटना थाना खानपुर, जनपद-गाजीपुर मुख्य तस्कर है, जो पूर्व में थाना सुहवल जनपद-गाजीपुर में 90 पेटी शराब एवं पिकअप गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया था।
ये सभी पशु तस्कर अपमिश्रित/जहरीली व हरियाणा निर्मित शराब की तस्करी कर पूर्वांचल एवं बिहार आदि जगहो पर सप्लाई करते थे। अमित के अलावा गिरफ्तार किशोर कुमार पुत्र पशुराम निवासी बेलहाडी थाना तरवां, मनोज कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी जमुरवा थाना मेंहनाजपुर जनपद-आजमगढ, पप्पु राजभर पुत्र झम्मन राजभर सा0 पिपराई थाना नन्दगंज जनपद-गाजीपुर है। दो फरार शराब तस्करों में उदल राम पुत्र शिवनाथ निवासी हरिदास काशी थाना शादियाबाद जनपद-गाजीपुर, राजेश कुमार पुत्र अज्ञात है।



No comments