फर्जी रजिस्ट्री में रजिस्ट्रार सहित पांच लोगों पर एफआईआर
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर ग्राम सभा में स्थित जमीन का स्वामित्व किसी का और रजिस्ट्री किसी और ने कर दिया। जमीन के वास्तविक मालिक को जब फर्जी रजिस्ट्री का पता जब चला तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से लिखित सूचना देकर गुहार लगाई। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मेहनगर थाने में रजिस्टार सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन ग्राम सभा निवासी विजय बहादुर सिंह पुत्र केदारनाथ सिंह की जमीन परगना बेलहा बास, मेंहनगर तहसील क्षेत्र में मेहनगर थाना के नरसिंहपुर ग्राम सभा में आराजी संख्या 54 मि0 रकबा 2.796 हेक्टेयर व आराजी नंबर 21 रकबा 1.785 हेक्टेयर स्थित है। जिसमें से 2007 में चंद्रिका देवी, मेवाती देवी को रजिस्ट्री की गई थी। संपूर्ण भाग 1/5 का रकवा0.9162 हेक्टेयर किसी ने विजय बहादुर सिंह बनकर फर्जी आधार कार्ड और फर्जी दस्तखत के माध्यम से दिनांक 28 -03-2019को 17 लाख रु0 में मऊ जिला के तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के गुल्लीगढ निवासी शांति देवी पत्नी दशरथ यादव को बैनामा कर दिया।
23 मई 2019 को जब मेहनगर तहसील से एक चपरासी विजय बहादुर सिंह के घर पहुंचकर उपरोक्त घटना के बारे में लिखित कागज द्वारा सूचित किया तभी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मैंने कोई रजिस्ट्री नहीं किया है यह कैसा कागज है। उसके तुरंत बाद पीड़ित ने मेहनगर तहसील पर जाकर नायब तहसीलदार को लिखित सूचना देकर गुहार लगाई। बता दें कि सूचना से पहले ही खारिज दाखिल के लिए आदेश हो चुका था। पीड़ित द्वारा मेहनगर तहसील व जिला के उच्च अधिकारियों को लिखित सूचना देकर घटना से अवगत कराया गया व कार्यवाही की मांग की गई।
उच्चाधिकारियों के आदेशों पर मेहनगर थाने में जमीन क्रेता शांति देवी पत्नी दशरथ यादव ग्राम गुल्लीगढ जिला, मऊ बैनामा लेखक रामचंद्र यादव व गवाह आजमगढ़ सदर तहसील बरहतीर निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र रामधनी यादव व दूसरे गवाह आजमगढ़ जिला सगड़ी तहसील क्षेत्र के संतोष कुमार गौड़ पुत्र सीता निवासी मंडनपुर, मेंहनगर कार्यालय रजिस्टार अरुण प्रकाश पर धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 -बी के अंतर्गत विजय बहादुर सिंह द्वारा मेहनगर थाने में एफ आई आर दर्ज कराया गया।


No comments