Breaking Reports

108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर जिलाधिकारी ने किया रवाना



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक एवं जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से 16 अतिरिक्त 108 एंबुलेंस के विस्तारीकरण समारोह को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ कार्यालय में सभी आयुष्मान लाभार्थियों से परिचय प्राप्त करते हुए इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और विभागीय भूमिकाओं की सूक्ष्म जानकारी हासिल की।  
कार्यक्रम में प्रभारी सीएमओ डाॅ संजय ने मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक एवं जिलाधिकारी को एक-एक पौधा भेंट करके सम्मानित किया। उसके उपरांत अन्य विशिष्ट अतिथियों को एडिशनल सीएमओ डाॅ0 वाईके राय एवं डिप्टी सीएमओ डॉ0 एके सिंह ने पौधा देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील किया कि वे 108, 102 एवं एएलएस एंबूलेंस सेवा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएँ, ये तीनों सेवाएँ बिल्कुल ही निःशुल्क हैं। उन्होंने कहा 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ आप किसी भी आपातकालीन स्वास्थ्य मामलों में उठा सकते हैं, जबकि 102 एंबूलेंस सेवा का लाभ सिर्फ गर्भवती महिलाओं एवं एक साल तक के नवजात शिशुओं के लिए शुरू की गई है, वहीं गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में एएलएस एंबूलेंस सेवा बहुत सहायक है, एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा करके रवाना करने के पश्चात सभी विशिष्ट अतिथिगण सीएमओ सभागार में आयोजित आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को प्लास्टिक कार्ड वितरण किये, जिससे आयुष्मान लाभार्थियों की गोल्डेन कार्ड धारक के रूप में सुविधाजनक तरीके से चिन्हित किया जा सके, और उनके पहचान पत्र के रूप में उक्त कार्ड स्थापित हो सके।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष भाजपा जयनाथ सिंह, गुड्डू मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण तिवारी, प्रेम प्रकाश राय एवं भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम सिंह, विनय प्रकाश, घनश्याम पटेल के अलावा रमाकांत मिश्रा, सत्येन्द्र राय व अन्य भाजपा आजमगढ़ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
 एंबुलेंस विस्तारीकरण समारोह में अन्य गणमान्य अतिथियों में भाजपा के सुनील राय, सच्चिदानंद सिंह, पंकज कौशिक, डाॅ श्याम नारायण सिंह, श्याम गुप्ता, अविनाश मिश्रा, विवेक एवं पूरी 108 की टीम भी उपलब्ध रही। कार्यक्रम का संचालन मनीष तिवारी द्वारा किया गया।


No comments