समर कैम्प का हुआ रंगारंग समापन
प्रदीप मौर्य रिपोर्ट
आजमगढ़ : स्पर्श फाउंडेशन के तत्वाधान में नि:शुल्क लिटिल हंगामा समर कैम्प का शुभारंभ 22 मई को शहर में स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ था, जिसका समापन राहुल प्रेक्षागृह में एक रंगारंग कार्यक्रम से हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाई गई हस्त कलाकृति की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों को प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा विभिन्न डांस प्रस्तुतियां दी गयी। इस कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल दीनू, फीडिंग इंडिया के हेड शिवम सिंह कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल व सदस्य प्रदीप मौर्य, पूर्वांचल विकास संगठन के प्रवीण सिंह, न्यू कला केंद्र समिति की विभा गोयल, डॉ. भक्तवत्सल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के मैनेजर सीताराम पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्पर्श फाउंडेशन के अवधेश उपाध्याय ने इस कैम्प में भाग लिए सभी बच्चो को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह संस्था बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रही है और रहेगी। इस अवसर पर संस्था के सुनील कुमार उपाध्याय, चंदन सिंह, आरती सिंह, शिखा राय, संदीप निषाद, शुभम मौर्य, अभिषेक राय, मुकेश कुमार, गौरव पाठक, सत्यम शर्मा, इंद्रजीत निषाद, रवि कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहें।


No comments