Breaking Reports

अपर आयुक्त ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : आयुक्त के निर्देश के क्रम में अपर आयुक्त प्रशासन धर्मेन्द्र सिंह द्वारा आजमगढ़ के मण्डलीय/जनपदीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के गुलाब यादव परिचारक, संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय महेन्द्रनाथ यादव वैयक्तिक सहायक, साफिया वरिष्ठ सहायक, कार्यालय जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़ खुर्शीद अहमद खान प्रधान सहायक, महेन्द्रनाथ यादव वरिष्ठ सहायक, राजेश कुमार तिवारी वरिष्ठ सहायक, सहायक नियंत्रक बाटमाप आजमगढ़ आदित्य कुमार सिंह कनिष्ठ सहायक, जितेन्द्र कुमार आंशुलिपिक, कार्यालय क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आजमगढ़ के अनुपम किशोर सिंह अनुदेशक, अक्षैबर राम वरिष्ठ सहायक, गुलाबी देवी वरिष्ठ सहायक, लालजी वरिष्ठ सहायक, अशोक कुमार वरिष्ठ सहायक, संजय कुमार गीरि कनिष्ठ लिपिक, रजनीकांत प्रजापति कनिष्ठ लिपिक, पीयुष कुमार पाण्डेय चपरासी, अयोध्या प्रसाद चैकीदार, कार्यालय उप निदेशक मत्स्य आजमगढ़ मण्डल के हुमा नोमानी वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर अपर आयुक्त प्रशासन धर्मेद्र सिंह ने सम्बन्धित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए।


No comments