Breaking Reports

बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, मौत



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : फूलपुर कस्बा के शनिचर बाजार में गुरुवार की शाम को कपड़े की दुकान पर बैठे दुकानदार को अपाचे सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी।
  फूलपुर कस्बा के शनिचर बाजार निवासी 32 वर्षीय व्यवसायी प्रदीप बरनवाल पुत्र सुबाष बरनवाल की घर के अगले हिस्से में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। गुरुवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश प्रदीप की दुकान के सामने आकर रुके। बाइक से उतर कर दो बदमाश रेडीमेड कपड़े की दुकान पर पहुंचे और प्रदीप को गोली मार दी। गोली से घायल प्रदीप अपनी जान बचाने के उद्देश्य से जब घर के अंदर भागना चाहा लेकिन तब तक कई गोली मारी दी गई। उसे घायलावस्था में लोग लेकर कस्बा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण परिजन मृत व्यवसायी की पहली पत्नी के मायके वालों के साथ चल रही रंजिश का परिणाम बता रहे हैं।
तीनों बदमाश CCTV फुटेज में 

पुलिस दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए।


No comments