Breaking Reports

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग पखवाड़े का आयोजन



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आजमगढ़ द्वारा पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2019) के अंतर्गत योग पखवाड़ा 15 जून से 30 जून 2019 तक, के अनुक्रम में करें योग रहें निरोग विषय पर कलेक्ट्रेट चैराहे पर दौड़ का आयोजन सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। इस दौड़ के कार्यक्रम में अधिक संख्या में स्थानीय बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित समस्त बच्चों तथा जन सामान्य को योगाभ्यास कराया गया। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 राजेन्द्र प्रसाद, योग प्रशिक्षक डा0 रवि प्रकाश सिंह, योग सहायक अरविन्द कुमार तथा अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।


No comments