पांच वर्षो से खराब पड़ा है हैंडपंप , परेशान ग्रामीण
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : विकासखंड तरवां क्षेत्र के रस्तीपुर ग्राम सभा में कोटेदार उधयराज पासवान के घर के पास लगभग 5 वर्षों से सरकारी हैंडपंप खराब होने से शुद्ध पानी पीने के लिए तरस रहे हैं लोग ।इस कड़ाके की गर्मी के कारण पानी का स्तर नीचे चले जाने के बाद देशी हैंड पंप पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। जिससे आसपास के लोगों को पानी पीने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।लोगों ने बताया कि इस हैंडपंप को मरम्मत कराने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया लेकिन अधिकारियों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा नाही सरकारी हैंडपंप बन पाया। गांव के लोग आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सरकारी हैंड पंप की मरम्मत कराने की मांग की है।


No comments