Breaking Reports

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के परियोजना के लंबित प्रकरणों का जल्द हो निस्तारण



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : आयुक्त जगतराज की अध्यक्षता में यूपीडा/पूर्वाच्चल एक्सप्रेस-वे के परियोजनाओं द्वारा आजमगढ़ तथा मऊ के प्रभावित कृषकों के लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
 इस अवसर पर आयुक्त द्वारा तहसीलवार/पैकेजवार कृषकां द्वारा रजिस्ट्री की स्थिति, कितने सम्पत्तियों का मूल्यांकन तथा कितने लम्बित प्रकरण है तथा भुगतान की स्थिति के सम्बन्ध विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया। 
आयुक्त द्वारा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित तहसीवार/पैकेजवार उक्त प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करे।  
इस अवसर पर यूपीडा के सलाहकार रविन्द्र गोडबोले, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गुरू प्रसाद, समस्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार उपस्थित रहे।


No comments