Breaking Reports

शादी में डांस करने पर हुए विवाद को लेकर की गई हत्या



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में हमलावरों ने लाठी डंडा से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपितों को शनिवार को सिधौना बाजार के समीप से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
   देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कपसेठा गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र बाबू के बड़े भाई की ससुराल बेला कलीचपुर गांव में स्थित है। वह गुरुवार को अपने बड़े भाई के ससुराल में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए गया था। रात को लगभग बारह बजे द्वारपूजा के बाद दरवाजे पर डीजे के गाने पर लड़कियों के साथ डांस करने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। देवर की हुई हत्या के संबंध में उसकी भाभी शशिकला देवी पत्नी हरेंद्र ने बेला कलीचपुर गांव निवासी राजू पुत्र बेचू, हरिश्चंद उर्फ हरी पुत्र राजबली, दीपक पुत्र राम किशुन समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपित हरिश्चंद व दीपक को शनिवार की सुबह सिधौना बाजार से उस दौरान गिरफ्तार कर लिया जब वे भागने के फिराक में थे।


1 comment: