20 वर्ष से अधिक पुराने 42 चकबन्दी गांवों का माइक्रो प्लान बनाये
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में चकबन्दी कार्याें की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एसओसी द्वारा बताया गया कि 88 गांवों में चकबन्दी चल रही है, जिसमें प्रथम चक्र में 22 तथा द्वितीय चक्र में 66 गांव हैं।
जिलाधिकारी द्वारा चकबन्दी अधिकारी तथा सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि 20 वर्ष से अधिक पुराने 42 चकबन्दी गांवों का माइक्रो प्लान तथा चार्ट बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही साथ 26 चकबन्दी गांवों में जहां जनविरोध है, उसका भी माइक्रो प्लान तथा जनविरोध का कारण सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही वित्तीय वर्ष 2019-20 में चकबन्दी गांवों में चकबन्दी कार्याें की क्या रणनीति है, उसकी रिपोर्ट बनाकर उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, डीडीसी रमेश चन्द्र यादव, डीडी कृषि डाॅ0 आरके मौर्य, एसओसी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, संबंधित चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments