Breaking Reports

पुत्री ने की पिता की हत्या



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : पवईं थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को सुमन मिश्रा पत्नी स्व0 श्याम नरायण मिश्रा निवासी ग्राम सौदमा ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पति श्यामनरायण मिश्रा की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्राधिकारी फूलपुर व थानाध्यक्ष पवई को शीघ्र घटना का अनावरण कर अभियुक्तो  की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये थे। क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष पवई द्वारा जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की पुत्री रीना मिश्रा व पड़ोस के ही छोटू उर्फ अक्षय कुमार मिश्रा पुत्र उदयराज मिश्रा से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा घटना के दो दिन पूर्व मृतक श्यामनरायण द्वारा दोनों को आपत्ति जनक स्थिति मे देख लिया गया था। जिसमे छोटू उर्फ अक्षय कुमार मिश्रा मौके से फरार हो गया तथा पुत्री रीना को मृतक द्वारा काफी समझाया बुझाया गया व मारा पीटा गया था। इसी बात को लेकर रीना मिश्रा व अक्षय कुमार ने मिलकर श्यामनराय मिश्रा की योजना बनाकर हत्या कर दी। योजना के मुताबिक श्याम नरायण मिश्रा के खाने मे नींद की गोली मिला दिया, नींद में हो जाने पर दोनों ने मिलकर श्याम नरायण मिश्रा की फावड़े से मार कर हत्या कर दिया था।

बरामद की गई वस्तुएं 

  पवईं थानाध्यक्ष संजय कुमार मय हमराह द्वारा आरोपी रीना मिश्रा पुत्री स्व0 श्याम नरायण मिश्रा निवासी ग्राम सौदामा व छोटू उर्फ अक्षय कुमार मिश्रा पुत्र उदयराज मिश्रा को मंगलवार की प्रातः गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मृतक द्वारा हत्या के दिन पहना हुआ कपड़ा व हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक फावड़ा व एक खुर्पी को उसके मड़ई से बरामद किया गया।


No comments