Breaking Reports

पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए किया जागरूक



आजमगढ़ रिपोर्ट
आज़मगढ़ : प्रत्येक बुधवार की भांति आज 99वें बुधवार को जेवाईएसएस टीम ने अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पांडेयबाजार स्थित मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लोगो को जागरूक किया गया। और इस बरसात 500 पौधे लगाने के क्रम में अब तक जेवाईएसएस टीम ने 206 पौधे लगा चुकी है।

ऋषभ राय ने कहा कि हम युवा स्वच्छ्ता के प्रति समर्पित है और अबतक 99बुधवार सफाई कर चुके है और आज भी स्वच्छ्ता के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधरोपण किया गया और ये अभियान ऐसे ही चलता रहेगा।।
इस अवसर पर अंकित गोंड , ऋषभ राय, अभिषेक कुमार, अतुल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments