अवैध असलहे के साथ दो चैनस्नैचर गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा लगातार चलाए जा रहे अपराध/अपराधियों के विरुद्ध अभियान जैसे लूट, चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री इलामारन जी के पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को चौकी प्रभारी रोडवेज में श्रावण मास के कांवरियों की सुरक्षा और आवागमन हेतु ड्यूटी पर मौजूद थे। सूचना मिली कि एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा चेन पहने आने जाने वाले राहगीरों की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी रोडवेज रत्नेश कुमार दुबे व उनके साथ मौजूद कर्मचारी गण तुरंत हरकत में आ कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल अपाची के आ रहे व्यक्तियों को इशारा करके रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए परंतु पुलिस द्वारा दो व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा उनमें से एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 2 अवैध कट्टा .315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 1 अपाची मोटर साईकिल बरामद किया गया। अपराधियों ने बताया कि चैन छीनने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हुए।
गिरफ्तार चैनस्नैचर रवि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी छतरपुर खुशहाल थाना जीयनपुर, पंकज यादव पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार यादव निवासी हासापुर थाना तहबरपुर है।


No comments