चेन चुराने वाली 2 महिला व एक पुरुष गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : देवगांव थाना क्षेत्र के मथुरापुर (नन्दापुर) निवासी मंजू चौरसिया पत्नी गोपाल चौरसिया ने गुरूवार को स्थानीय थाने पर सूचना दिया कि 13 सितम्बर को फलमण्डी लालगंज से देवगाँव आटो से आ रही थी कि रास्ते में आटो में बैठी महिलाओं ने गले की चैन काट लिया तथा उन्ही गैंगो द्वारा अलग अलग दिन में मेरे अलावा मेरे कस्बे की ही सरिता गुप्ता तथा नूरजहाँ का भी चेन चुरा लिया गया है।
जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव के कुशल निर्देशन में आज शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी पुलिस फोर्स के साथ चोरों की खोजबीन करते हुए रेतवा चन्द्रभानपुर अम्बेडकर प्रतिमा के पास मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली की लालगंज क्षेत्र में महिलाओ के गले से चैन काट कर निकाल लेने वाली गैंग बोलरो से किसी घटना को अंजाम देने के लिए घुम रहे है। सिल्वर रंग की बोलोरो (नं0 UP53 BP5319) से नरसिंहपुर से रणमो नहर पटरी होकर लालगंज आ रहे हैं।
![]() |
| बरामद की गयी चेन |
मुखबिर की बात पर विश्वास कर मयहमराही फोर्स साथ लेकर नहर पटरी के पास बनी दुकान दुर्गा टेड्रर्स के पास छिपकर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ ही समय पश्चात एक बोलेरो व रंग सिल्वर आते दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी पीछे मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेर कर 3 चोरों को सुबह 7.00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये चोरों में एक पुरूष जितेन्द्र यादव पुत्र लक्ष्मी नरायन निवासी नीबू दूबे थाना बड़हलगंज गोरखपुर व दो महिलायें रीना उर्फ मीरा पत्नी संतोष लोना, संगीता पत्नी राजेश लोना निवासी नरसिंहपुर थाना देवगाँव है।
उनके पास से चोरी की 3 सोने की चैन, 150 रुपया नकद, एक बोलेरो न. UP53 BP 5319। बरामद हुयी। पूछताछ करने पर चोरों ने बताया गया कि आटो में बैठकर महिलाओ से चैन चोरी करते है तथा चोरी करने के बाद इसी बेलोरो से भाग जाते है तथा पूर्व में कई बार जेल भी जा चुकी है। अभी हाल में थाना गंभीरपुर से चैन चोरी में ही जेल गयी थी।


No comments