Breaking Reports

6 मोटरसाईकिल के साथ दो गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिले में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी रामजनम के कुशल नेतृत्व में SHO महराजगंज अनवर अली खाँन, उ0नि0 अवधेश त्रिपाठी, उ0नि0 छुन्ना सिंह मय फोर्स के साथ क्षेत्र में थे, तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि जनपद अम्बेडकरनगर से 3 व्यक्ति एक चोरी की मोटरसाइकिल पल्सर बिना नम्बर की जिस पर बैठकर महराजगंज की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर SHO महराजगंज अपनी फोर्स के साथ जनपद अम्बेडकरनगर बार्डर के भैरोदासपुर पुलिया पर वाहन चेकिंग करने लगे। इस दौरान वाहन चेकिंग मुखबिर की सूचना पर एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल पल्सर के साथ 02 व्यक्ति बबलू उर्फ संतोष पुत्र रामनिवास निवासी बौड़िया थाना महराजगंज, गोलू उर्फ शुभम सिंह पुत्र प्रेमचन्द सिंह निवासी तमरुवा थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्तियो से भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने नाम रोहित सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी धनधारी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ बताये। 


 पकड़े गये व्यक्तियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि हम लोग जनपद अम्बेडकरनगर व आजमगढ़ के बाजार व मन्दिरों के आसपास से गाड़ियों को चुराते है, तथा फर्जी नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ियों को ग्राहक की तलाश कर बेंच देते है। पकड़े गये व्यक्तियों के निशानदेही पर अभियुक्त गोलू के दरवाजे से 05 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी।
 जिसमें HERO ग्लैमर UP 50 AB 0320, पैशन प्रो0 UP 50 N5671, स्पेलेण्डर प्लस बिना न0 चेचिस न0 MBLHA 10C GGHD 33915 इंजन न0 BAHA 18 EDCHG 33399,  हीरो स्पेलेण्डर प्रो0 बिना न0 चेचिस न0 02D 20 F37460 इंजन न0 HA 10 ELEHD 89 311, पैशन प्रो0 UP 45 N2586, पल्सर बिना न0 चेचिस नंबर MD2A11CZ7FCB24630 इंजन न0 DHLCFB00436

No comments